बाहर बैठकर इंतजार करते रहे नौनिहाल
- फोटो : amar ujala
बच्चों और उनके अभिभावकों में रोष
केंद्र न खुलने के कारण मासूम बच्चों को केंद्र के बाहर ही बैठकर अपनी पढ़ाई करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र के समय से न खुलने के कारण आए दिन बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी गतिविधियां प्रभावित होती हैं, जिससे बच्चों और उनके अभिभावकों में रोष है।