साइबर ठगों ने कचहरी में टाइपिस्ट का काम करने वाले युवक के दो बैंक खाते से 16 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। चकेरी क्षेत्र निवासी शिव बहादुर कचहरी में टाइपिस्ट हैं। उनके बेटे सुभाष यादव ने बताया कि 21 नवंबर को पिता के मोबाइल फोन पर बैंक से आए कुछ मैसेज देखे जिसमें 13 से 19 नवंबर तक दो बैंकों से 15,99,985 रुपये निकले थे।
विज्ञापन
बैंक में पता चला कि रुपये यूपीआइ के जरिये निकले हैं। पिता न तो एटीएम कार्ड इस्तेमाल करते हैं और न ही किसी को ओटीपी बताया है। ऑनलाइन शिकायत की। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में बृहस्पतिवार शाम ठगी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।