फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एयरफोर्स कर्मी बनकर दुकानदार का खाता खुलवाकर की साइबर धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 31 Jul 2025 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जाजमऊ थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाजमऊ थानाक्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर एक युवक एयरफोर्स कर्मी बनकर दुकानदार का बैंक में खाता खुलवाकर साइबर धोखाधड़ी की। जयपुर, कर्नाटक समेत अन्य प्रदेशों की पुलिस की ओर से पीड़ित को खाते का दुरुपयोग किए जाने का नोटिस मिला। पीड़ित ने आरोपी पर उनके दस्तावेज रख लेने का आरोप लगाया। पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने के बाद आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


तिवारीपुर निवासी सागर चौरसिया की जेके कॉलोनी प्रथम में पान की दुकान है। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दुकान में अशोक सारन नाम का व्यक्ति सिगरेट पीने आता था। वह खुद को एयरफोर्स कर्मी बताता था। उसने लोन कराने का झांसा देकर दस्तावेज और पांच हजार रुपये ले लिए। कुछ दिनों बाद खाता जाजमऊ शाखा में श्याम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खुलवा दिया और पासबुक, चेकबुक और एटीएम अपने पास ही रख लिया। चार जुलाई 2024 को उनकी मेल आईडी पर मुंबई साइबर सेल की ओर से एक मेल आया जिसमें साइबर धोखाधड़ी के चलते उनका खाता फ्रीज कर देने की बात लिखी थी।

इसके बाद 15 अक्टूबर 2024 को जयपुर पुलिस और दो जुलाई 2025 को कर्नाटक पुलिस की ओर से नोटिस भेजा गया। उसके घर जाकर संपर्क करने का प्रयास किया तो पता चला कि वह किराए पर रहता था। आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई न करने पर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें