जानकारी देते एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम
- फोटो : amar ujala
कानपुर में साइबर ठग कभी सेना के वरिष्ठ अधिकारी बनकर और प्रलोभन देकर निशाना बना रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। यह बातें पनकी स्थित सीआईएसएफ लाइन में आयोजित साइबर अपराध जागरूकता शिविर में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एमएम कासिम अबीदी ने कही।
इस दौरान साइबर अपराधों और डिजिटल अरेस्ट से बचने के उपाय भी बताए गए। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अनुपम त्रिपाठी, पनकी परियोजना के महा प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के चेयरमैन आशुतोष बाजपेई आदि शामिल हुए।