फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एटीएम में चिप लगाकर रकम उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 11:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनकी के रतनपुर में एटीएम में चिप लगाकर ग्राहकों की रकम उड़ाने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात कंपनी के मुंबई हेड ऑफिस में सीसी कैमरे की फुटेज देखने के बाद वहां से एटीएम की सुरक्षा देख रहे टीम लीडर सुभाष को फोन पर एटीएम से छेड़छाड़ होने की जानकारी दी गई। सुभाष पनकी के रतनपुर स्थित प्लाट नंबर 71 के पास लगे एटीएम पर पहुंचे तो दो युवक चिप लगाकर नकदी निकलते दिखे। सुभाष ने एक को पकड़ लिया। उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए आरोपी सेन पश्चिम पारा निवासी अजीत कुशवाहा को पुलिस के हवाले कर दिया। फरार साथी की पहचान लुक्का पासी के रूप में हुई। पुलिस ने शातिर के पास से कटर, फेवीक्विक, डेबिट कार्ड और प्लास्टिक टेप आदि बरामद किया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया एटीएम का रखरखाव देख रहे सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर शातिर के साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें