ठंड के मौसम में रोगियों का ब्लड प्रेशर बेकाबू हो रहा है। डायबिटीज के साथ ब्लड प्रेशर का गठजोड़ खतरनाक साबित हो रहा है। मंगलवार को कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक के लक्षण वाले 45 रोगी भर्ती हुए। हैलट इमरजेंसी में 13 रोगी ब्रेन स्ट्रोक के भर्ती हुए। छह रोगी ब्रॉट डेड आए। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 869 रोगियों का परीक्षण किया गया। 45 रोगियों को भर्ती किया गया है।