फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शादी में मेहमान बनकर आया शातिर जेवर वाला बैग लेकर भागा

Thu, 09 Apr 2026 11:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जेवर लेकर जाने वाला आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूपुरवा के बगाही इलाके में गुरुवार को गेस्ट हाउस से एक बैग चोरी हो गया। इसमें जेवर, कपड़े और 30 हजार रुपये थे। सिलाई कारीगर मेराज अहमद की बेटी सिमरा की चौथी की रस्म थी। एक शातिर युवक मेहमान बनकर आया और वारदात को अंजाम दिया। सिटी पैलेस गेस्ट हाउस में कार्यक्रम चल रहा था। अज्ञात युवक मेहमान बनकर घुसा और करीब दो घंटे तक रहा। लोगों ने उसे दूसरे पक्ष का मेहमान समझा। उसने नजर बचाकर बैग चुरा लिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें