फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएसजेएमयू का सभागार भरा, हेलीपैड पर हुई भजन संध्या, पुंडरीक और रेणुका ने सुनाए भजन

Sat, 19 Sep 2026 10:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू में हुई भजन संध्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय का वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई सभागार भजन गायक पुंडरीक और रेणुका का भजन सुनने वालों से समय से पहले भर गया। जब भीड़ सभागार के बाहर जमा हो गई और लोग जबरदस्ती घुसने लगे तो तुरंत कार्यक्रम स्थल बदला गया। कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने हेलीपैड पर व्यवस्था करा दी। पुंडरीक गोस्वामी और रेणुका ने भजन सुनाकर छात्र-छात्राओं और बाहर से आने वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रबंधन कई टीमें लगा रखी थीं।
विज्ञापन


शनिवार को राधाष्टमी के दिन पुंडरीक गोस्वामी रेनुका गोस्वामी कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से रहे है। लेकिन उन्हें सुनने के लिए सुबह 10 बजे से लोग आने लगे। पूरा सभागार भर गया और उससे अधिक लोग खड़े अंदर जाने की कोशिश में लगे थे। बाद में हेलीपैड की खुली जगह पर कार्यक्रम हुआ। बाद में पुंडरीक और रेणुका के मधुर भजनों से ऐसा समां बांधा कि पूरा वातावरण राधामय हो उठा।

राधा रानी को समर्पित भजनों की स्वर लहरियों से परिसर देर तक गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत राधा रानी के चरणों में श्रद्धा और भक्ति अर्पित करते हुए की गई। इसके बाद पुंडरीक राधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़े मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना, राधा रानी लगे, सबसे प्यारी राधा रानी लगे, बरसाने में आज आनंद छायो, राधा रानी को जनम दिन आयो, राधा रानी फूल है तो भवरे हैं बिहारी, कीर्ति मैया दे दे बधाई, राधा जन्म सुन आई आदि भजनों के दौरान लोग भाव-विभोर नजर आए ।
 
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में कार्यक्रम राधा रानी की भक्ति, संगीत और संस्कृति का सुंदर समागम बना। इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक तथा आयुर्वेदाचार्य डॉ.वंदना पाठक, वृंदावन बिहारी लाल अग्रवाल, किरण अग्रवाल, अमित गुप्ता, रितिका गुप्ता, स्मृति अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें