फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSJMU: गुरु इतिहास व शहादत को समर्पित कोर्स में प्रवेश शुरू, मात्र 2000 रुपये रखी गई है फीस, जानें डिटेल

Tue, 21 Jul 2026 03:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू ने सिख गुरु इतिहास व शहादत विषय पर दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। चार सेमेस्टर के इस कोर्स की फीस मात्र 2,000 रुपये रखी गई है, जिसका उद्देश्य सिख धर्म के मानवीय मूल्यों और महान परंपराओं का अकादमिक प्रचार-प्रसार करना है।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में सिख गुरु इतिहास व शहादत में दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये चार सेमेस्टर में संचालित होगा और इसकी फीस दो हजार रुपये निर्धारित की गई। श्री गुरु सिंह सभा कानपुर महानगर के चेयरमैन कुलदीप सिंह ने बताया कि इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य सिख धर्म के उद्भव एवं विकास, दसों गुरुओं के जीवन एवं उपदेश, श्री गुरु ग्रंथ साहिब में निहित मानवीय मूल्यों, धार्मिक स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे, शहादत की महान परंपरा का अकादमिक अध्ययन एवं प्रचार-प्रसार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें