यहां संचालित हो रहे हैं कॉलेज
विश्वविद्यालय में मौजूदा समय में नौ कॉलेज संचालित हैं। कानपुर कैंपस में कृषि महाविद्यालय, गृह विज्ञान महाविद्यालय, वानिकी महाविद्यालय और उद्यान महाविद्यालय हैं। इटावा में कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय और डेरी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय संचालित हैं, जबकि लखीमपुर खीरी और हरदोई में एक-एक कृषि महाविद्यालय चल रहे हैं।
स्नातक और परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रम
सभी संस्थानों में स्नातक, परास्नातक के साथ पीएचडी की पढ़ाई हो रही है। रायबरेली में प्रस्तावित नए हार्टिकल्चर महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। यहां प्रवेश यूपी-कैटेट के माध्यम से होगा। नए कॉलेज से न सिर्फ छात्रों को बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि प्रदेश में उद्यानिकी क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
छात्रों का रुझान हार्टिकल्चर विषय की ओर तेजी से बढ़ा। इसी को देखते हुए रायबरेली में उद्यान विभाग का दूसरा और विश्वविद्यालय का 10वां कॉलेज खुलेगा। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। -डॉ.संजीव गुप्ता, कुलपति सीएसए