फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीआरपीएफ जवान ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 13 Jul 2023 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में महिला ने सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात निवासी एक महिला ने सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने राज्य महिला आयोग के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। महिला ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी सचेंडी निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उनके पति की मानसिक स्थिति खराब होने के चलते वह कोचिंग पढ़ाने लगी थी।

विज्ञापन


आरोप है कि सचेंडी कस्बा निवासी मनोज कुमार ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर शारीरिक शोषण किया और मंदिर में शादी कर ली। कुछ दिन पहले मनोज उसे बिना बताए कहीं चला गया। बाद में पता चला कि वह सीआरपीएफ में है और वाराणसी में तैनात है। उसकी शादी भी हो चुकी है। आरोप है कि जब वह एक माह के गर्भ से थी तो मनोज ने जबरन गर्भपात भी करा दिया था। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। सचेंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेटी बयान भी कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें