Kanpur News: भदई अमावस्या के अवसर पर नजफगढ़, ड्योढ़ी और डोमनपुर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की।
कानपुर में भदई अमावस्या के पावन पर्व पर सरसौल ब्लॉक के नजफगढ़, ड्योढ़ी घाट और डोमनपुर गंगा घाटों पर शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर प्राचीन शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर घाटों पर भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
ड्योढ़ी घाट पर लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की और पारंपरिक स्वाद का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नजफगढ़ के रामशंकर ने बताया कि भदई अमावस्या पर स्नान, दान और पितरों का तर्पण करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति और बच्चों की सुख-शांति के लिए व्रत भी रखती हैं।