कल्याणपुर इंदिरा नगर के गुप्ता सोसायटी नई बस्ती के पास तालाब में मगरमच्छ निकलने से इलाके में दहशत हो गई। डर की वजह से यहां लोगों ने घर पर ताला बंद कर दिया है। गुरुवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की। उसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
कल्याणपुर के गुप्ता सोसायटी नई बस्ती के पास बने तालाब में गुरुवार को दो मगरमच्छ निकलने से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। दो परिवार घर में रहने नहीं आ रहे उन्होंने घर तो बनवा लिया लेकिन मगरमच्छ के डर से रहने को तैयार नहीं हैं। गुप्ता सोसायटी में रहने वाले बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि वह दो साल पहले यहां रहने आये थे, करीब पांच माह से घर के पास बने तालाब में दो मगरमच्छ दिखने से इलाके में दहशत फैली है। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ दिखने के बाद कई बार उन्होंने वन विभाग सहित अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी एक दो बार विभाग के अधिकारी आए भी और देखकर चले गए लेकिन मगरमच्छ को नहीं पड़ा। विशाल कुमार ने बताया कि बारिश में मगरमच्छ बिल्कुल घरों के पास आकर बैठ जाता है जिससे हम लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं गुरुवार को फिर से मगरमच्छ दिखाई पड़ा। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि में कुछ लोगों ने मगरमच्छ दिखने की सूचना दी है। पुलिस बल मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की है। वन विभाग की टीम को भी सूचित किया गया है जल्द ही मगरमच्छ को रेस्क्यू किया जाएगा।