फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: केपीएम हॉस्पिटल के डॉक्टर के बंद घर से लाखों का माल ले गए शातिर

Wed, 08 Oct 2025 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

घटना कल्याणपुर आवास विकास एक में हुई। नगदी, जेवर के साथ बाथरूम की टोटियां तक उखाड़ ले गए। मेन गेट से घुसे शातिर छत के रास्ते फरार हो गए।
विज्ञापन
डॉक्टर के बंद घर से चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर आवास विकास एक में बुधवार को चोरों ने केपीएम हॉस्पिटल के डॉक्टर के बंद घर से लाखों का माल पार कर दिया। शातिर नगदी, जेवर के साथ बाथरूम की टोटियां तक उखाड़ ले गए। आरोपी मेन गेट से घुसे छत के रास्ते से फरार हो गए। पकड़ में न आएं इसलिए सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन


आवास विकास एक निवासी चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ सर्वजीत सिंह पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। वो बिरहाना रोड स्थित केपीएम हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। रामा यूनिवर्सिटी से डाक्टरी की पढ़ाई कर रहे 24 वर्षीय बेटे शिवम की चार साल पहले डेंगू से मौत हो चुकी है। छह माह पहले ही वह नवाबगंज स्थित एक अपार्टमेंट में परिवार के साथ शिफ्ट हो गए हैं। तब से आवास विकास वाला मकान बंद है। सुबह शाम वो घर की देखरेख के लिए आते हैं।
Trending Videos

- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को वह अपने मकान पर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। शातिर चोर मेन गेट में लगी खुली जाली से घर के अंदर दाखिल हुए और घर में लगे सीसी कैमरे के सभी वायर काट दिए। जिसके बाद सभी कमरों की तलाशी लेकर कीमती चीजें पार कर दी। अलमारियों में रखे बेटे के दो लैपटॉप, मोबाइल, चैन, अंगूठी, कीमती घड़ियां और कुछ नकदी भी शातिर उड़ा ले गए।

बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
यहां तक कि शातिर घर के वॉशरूम और अन्य जगहों पर लगी पीतल की टोटियां तक उखाड़ ले गए। डॉ सर्वजीत ने घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी ।मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।डॉ सर्वजीत के मुताबिक चार दिन पहले आए थे तब अब कुछ ठीक था। चोरों के पैर के निशान मेन गेट के पास मिले हैं।
विज्ञापन

टोटियां तक निकाल ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
अभी उन्हें ज्यादा सामान की जानकारी नहीं है लेकिन चोरी लाखों की है। वह अभी तक चोरी की गई पूरी चीजों की सूची नहीं बना पाए है।एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें