फिर जमानती वारंट जारी हुआ
इस पर कोर्ट में अर्जी देकर मामले में पुनर्विवेचना शुरू हो गई। पुलिस अधिकारियाें के मुताबिक, पिता-पुत्र को समन भेजकर कोर्ट में बुलाया गया, लेकिन दोनों नहीं आए। फिर जमानती वारंट जारी हुआ। दोनों ने शपथ पत्र दिया है, जिसमें भूपेश अवस्थी ने स्वयं को कर्मचारी संगठन के कार्यक्रम में लखनऊ होने और रोहित अवस्थी ने दिल्ली में होने की जानकारी दी है।
क्राइम ब्रांच को भी जिम्मेदारी सौंपी
कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पुलिस सूत्राें के मुताबिक, पिता-पुत्र ने किसी तरह का कोई सबूत नहीं दिया है। इससे घटना के समय उनके बाहर होने की पुष्टि नहीं हो पा रही है। कमिश्नरी पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस के सहयोग के लिए क्राइम ब्रांच को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।