कानपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, केडीए स्थित फ्यूजन फिटनेस क्लब में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कानपुर के चाइनामैन गेंदबाज और भारतीय क्रिकेटर कुलदीपयादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
कुलदीप यादव ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों के साथ राष्ट्रगान गाया। इस दौरान क्लब के सदस्य और कोच मौजूद रहे, जिन्होंने कुलदीप के साथ मिलकर देशभक्ति का जश्न मनाया। कुलदीप ने युवाओं को फिटनेस के साथ-साथ देशभक्ति का संदेश देने का एक अच्छा प्रयास था।