फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 22 राज्यों के 90 से अधिक शिल्पकारों ने प्रस्तुत किए उत्पाद, क्राफ्ट्सरूट्स प्रदर्शनी का हुआ समापन

Tue, 27 Oct 2026 11:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी के अंतिम दिन खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में 23 अक्तूबर से आयोजित क्राफ्ट्सरूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का मंगलवार देर रात समापन हो गया। अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासी प्रदर्शनी देखने और हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी करने पहुंचे। प्रदर्शनी में देश के 22 राज्यों के 90 से अधिक शिल्पकारों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


प्रदर्शनी में अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक हस्तकलाओं, लोककलाओं और हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। शिल्पकारों ने अपने हुनर और पारंपरिक तकनीकों के जरिये भारतीय संस्कृति की विविधता को सामने रखा। आयोजन का उद्देश्य कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ उनके उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देना था। समापन अवसर पर सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्या डॉ. वंदना पाठक सहित शहर के कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें