फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मिड-डे मील में लापरवाही पर शिकंजा, कंट्रोल रूम से होगी दूध-फल की निगरानी, प्रधानाचार्यों से जवाब तलब

Fri, 31 Jul 2026 11:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिले के परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील के तहत बच्चों को कम या दूध न बांटे जाने का मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। कई प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को भोजन परोसतीं रसोइयां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर जिले में मिड-डे मील में कम दूध बांटे जाने का मामला सामने आने के बाद बीएसए ने गुरुवार को कई प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। इसके अलावा मिड-डे मील में वितरित होने वाले फल व दूध की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाने की बात कही है।

विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को कम दूध देने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो अफसरों की नींद टूटी। बुधवार को चौबेपुर, बिल्हौर व शिवराजपुर के कई विद्यालयों में पड़ताल में दूध न मिलने या कम मिलने का खुलासा हुआ था। बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि संबंधित सभी शिक्षक व प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी भी अपनी रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन

रसोई गैस में गर्म होता एक लीटर दूध - फोटो : amar ujala
डाटा एकत्र कर की जाएगी जांच
इसके बाद यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की की जाएगी। बीएसए ने गोविंदनगर स्थित दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाए जाने की बात कही है। इसमें मिड-डे मील के जिला समन्वयक के अलावा दो ऑपरेटर पूरे जिले में वितरण की निगरानी करेंगे। ब्लॉक स्तर पर भी एक कर्मी तैनात किया जाएगा जो अपनी रिपोर्ट कंट्रोल रूम में देगा। सभी का डाटा एकत्र कर उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें