फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लव मैरिज के 76 दिन बाद दंपती ने एक ही दुपट्टे से लटककर दी जान

Tue, 02 Sep 2025 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दंपती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना नौबस्ता क्षेत्र के बूढ़पुर मछरिया की है। 17 जून को दोनों ने लव मैरिज की थी।
विज्ञापन
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौबस्ता के बूढ़पुर मछरिया में शादी के 76 दिन बाद मंगलवार शाम नवदंपती साजिद (20) और सूूफिया (20) ने एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ने 17 जून को प्रेम विवाह किया था। पड़ोसियों की सूचना पाकर पहुंची पुलिस को परिजन ने आत्महत्या के कारणों की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। साथ ही पुलिस को वापस भेजने की कोशिश की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और फाॅरेंसिक टीम घर के अंदर दाखिल हो सकी। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बूढ़पुर मछरिया निवासी मोहम्मद सईद के छह बेटे थे। चौथे नंबर का बेटा साजिद ऑटो चालक था। 17 जून को इलाके की ही सूफिया से उसने प्रेम विवाह किया था। पिता सईद के मुताबिक साजिद व सूफिया और अन्य परिजनों संग वह उमेश सिंह चौहान के दो मंजिला मकान में किराये पर रहते थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बहू-बेटा बाजार गए थे। करीब 15 से 20 मिनट बाद ही लौट कर अपने कमरे में चले गए। करीब चार बजे वह कमरे से बाहर निकले ताे दोनों के शव कमरे में लोहे की चौखट से लटक रहे थे। जानकारी पर पुलिस और सूफिया के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। नौबस्ता थाना प्रभारी शरद तिलारा ने बताया कि दोनों के परिजन आत्महत्या की वजह के बारे में कुछ नहीं बता सके हैं। कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

बिलखती महिला - फोटो : अमर उजाला
भीड़ को खदेड़ा तब घर में दाखिल हो पाई पुलिस
इलाके में शाम चार बजे नवदंपती की आत्महत्या की सूचना पर काफी संख्या में लोग पीड़ित के घर के बाहर जुट गए। पुलिसकर्मियों ने पीड़ित परिजनों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने इसे पारिवारिक घटना बताकर दूर रहने की सलाह दी। साथ ही कहा कि उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करनी। अन्य लोगों ने भी परिवार वालों की हां में हां मिलाकर शवों का पोस्टमाॅर्टम कराने का विरोध किया। इस पर पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी तो अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़कर भगाया और घर में दाखिल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें