फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: मिट्टी का टीला ढहने से किशोरी व महिला की मौत, दो मौतों से गांव में मातम

Thu, 01 Oct 2020 01:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
मिट्टी धंसने से महिला की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात में राजपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव में गुरुवार को मिट्टी खोदने के दौरान ढीला ढह गया। इससे मिट्टी में एक महिला व किशोरी दब गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि किशोरी ने हैलट में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद कई थानों का फोर्स लेकर एसडीएम भोगनीपुर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का भरोसा दिया। किशुनपुर गांव निवासी चौकीदार रामलखन की पत्नी महादेई (55) पड़ोसी संतराम की बेटी प्रियांशी (12) के साथ घर की मरम्मत के लिए मिट्टी लेने गईं थीं।

दोनों कथरी मार्ग के पास जंगल में मिट्टी खोद रहीं थीं। इस बीच अचानक ढीला ढह गया। इससे दोनों मिट्टी के ढेर में दब गईं। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को देने के साथ दोनों के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी हटाकर उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस दोनों को राजपुर पीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर प्रियांक तिवारी ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद प्रियांशी को जिला अस्पताल भेजा। वहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर एसडीएम दीपाली भार्गव राजपुर, सिकंदरा, सट्टी थानों का पुलिस बल लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन

उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता दिलाई जाएगी। इंस्पेक्टर रामप्रकाश ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

दो मौतों से गांव में मातम, बिलखते रहे परिजन
किशुनपुर गांव में मिट्टी का ढीला ढहने से महिला व उसकी पड़ोसी किशोरी की मौत से मातम छा गया। हर कोई इस घटना से आहत है। दोनों के कच्चे घर हैं। वह उनकी मरम्मत के लिए मिट्टी लेने गई थीं।

उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ ऐसी घटना हो सकती है। मृतका महादेई के सात बेटियां हैं। वह बुरी तरह से बिलखती रहीं। पति रामलखन थाने के चौकीदार हैं। वह गुमसुम बैठे रहे। वहीं, पड़ोसी संतराम की बेटी प्रियांशी की मौत पर उसकी बहनें बिलखती रहीं।

मृतका के दो बड़ी बहन राधा (16) व सिमर (14) व छोटा भाई विवेक (5) हैं। राधा बिलखते हुए कहती रही कि अगर वह ऐसा जानती तो उसे मिट्टी लेने न भेजती। उसने कहा घर मरम्मत के लिए मिट्टी लेने गई थी, लेकिन उसका शव लौटा। संतराम भूमिहीन हैं। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। एसडीएम दीपाली भार्गव ने लेखपाल अजीत पाल को दोनों मृतकों की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें