फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: सेंगुर नदी पुल पर कार में बस ने पीछे से मारी टक्कर, राहगीरों ने सड़क पर लगाया जाम

Mon, 30 Nov 2020 11:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बस ने कार में मारी टक्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरियापुर के पास सोमवार सुबह प्राइवेट बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। राहगीरों ने दौड़ाकर बस को पकड़ लिया और फिर सड़क पर जाम लगा दिया। घटना सेंगुर नदी पुल पर हुई। बस और कार दोनों औरैया की ओर जा रही थी। पहले कार ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, फिर बस ने पीछे से कार में टक्कर मारी। साइकिल सवार धीरज (40) निवासी बलाई गांव थाना डेरापुर घायल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें