फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख विरोधी दंगा: 25 दंगाइयों की शिनाख्त, सत्यापन के बाद गिरफ्तारी, आठ और नाम मिले

Mon, 30 Nov 2020 09:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगा - फोटो : गूगल
विज्ञापन
1984 सिख विरोधी दंगा की जांच कर रही एसआईटी ने अब तक 25 दंगाइयों की पहचान कर ली है। आठ और नाम मिले हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पहचाने गए दंगाइयों में कइयों की मौत हो चुकी है। पुलिस एक-एक का सत्यापन करने के बाद गिरफ्तारी करेगी। 
विज्ञापन


शासन के आदेश पर एसआईटी सिख विरोधी दंगों की जांच कर रही है। डकैती कर हत्या के मामलों की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी जिसमें एसआईटी को पहले 18 केसों के दस्तावेज मिले थे जिसकी विवेचना शुरू हुई थी। एसएसपी एसआईटी वालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि नौबस्ता में उस दौरान दर्ज किए गए एक और केस के कागजात मिले थे।

इसके आधार पर शासन से मंजूरी लेकर इस केस को भी विवेचना में शामिल किया गया है। अब 19 केसों की विवेचना चल रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। जिनकी शिनाख्त हो गई, उनका सत्यापन किया जा रहा है। इसमें कई नेता भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें