कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरियापुर के पास सोमवार सुबह प्राइवेट बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। राहगीरों ने दौड़ाकर बस को पकड़ लिया और फिर सड़क पर जाम लगा दिया। घटना सेंगुर नदी पुल पर हुई। बस और कार दोनों औरैया की ओर जा रही थी। पहले कार ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, फिर बस ने पीछे से कार में टक्कर मारी। साइकिल सवार धीरज (40) निवासी बलाई गांव थाना डेरापुर घायल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल भिजवाया।