फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यूपी बार काउंसिल चुनाव की मतगणना 24 मार्च से, रोजाना 10 से 4 बजे तक काउंटिंग, ये प्रत्याशी मैदान में

Sat, 21 Mar 2026 02:39 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News : यूपी बार काउंसिल चुनाव की मतगणना 24 मार्च से प्रयागराज में शुरू होगी। काउंटिंग प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक की जाएगी, जिसमें बीच में आधे घंटे का लंच ब्रेक भी रखा गया है।
विज्ञापन
बार काउंसिल चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बार काउंसिल चुनाव के लिए 24 मार्च से प्रयागराज में मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगी। बीच में आधे घंटे का लंच रखा जाएगा। यूपी बार काउंसिल अध्यक्ष, सदस्यगण, हाईपावर इलेक्शन कमेटी, निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक की गुरुवार को हुई ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

यह जानकारी चुनाव अधिकारी रामकिशोर शुक्ल की ओर से जारी पत्र के माध्यम से दी गई। यूपी बार काउंसिल चुनाव के लिए 16 से 31 जनवरी तक चार चरणों में मतदान होना था। पहले चरण में 16-17 जनवरी को 20 जिलों में, दूसरे चरण में 20-21 जनवरी को 19 जिलों में, तीसरे चरण में 27-28 जनवरी को कानपुर नगर व लखनऊ समेत 18 जिलों में और आखिरी चरण में 30-31 जनवरी को 16 जिलों में मतदान हुआ था।

Trending Videos
विज्ञापन

कानपुर से यह प्रत्याशी मैदान में
योगेंद्र स्वरूप, अंकज मिश्रा, अनुराग पांडे, नरेश चंद्र त्रिपाठी, अजित शुक्ला, नीरज कुमार श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, नदीम रऊफ खान, विश्वनाथ कटियार, श्रीराम, रामप्रकाश गुप्ता, रामेंद्र सिंह कटियार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, सरफराज खान, सरोज उपाध्याय, अजय कुमार यादव, अखिलेश कुमार दुबे, जितेंद्र शुक्ला, पवित्र दुबे, राहुल देव शर्मा, राहुल कुमार शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार अवस्थी, मृदुला मिश्रा, मुकुरध्वज सिंह यादव, अरविंद कुमार उपाध्याय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें