फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर या हादसा?: पांच मिनट तड़पता रहा धड़, 15 फीट दूर खाई में मिला सिर, शरीर पर नहीं थी चोट, कानपुर हत्याकांड

Wed, 23 Sep 2026 08:28 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Cosmetic Shopkeeper Murder: बिल्हौर में मकनपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह साइकिल से जा रहे कॉस्मेटिक दुकानदार की गर्दन काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। उनका सिर धड़ से करीब 15 फीट दूर झाड़ियों में पानी भरी खाई से मिला। परिजन किसी भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। वहीं, पुलिस हत्या और हादसा दोनों एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Kanpur Cosmetic Shopkeeper Murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के खुर्द खोजनपुर गांव के पास बिल्हौर-मकनपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह 8:20 बजे साइकिल सवार कॉस्मेटिक दुकानदार राजकिशोर (45) की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। उनका सिर करीब 15 फीट दूर सड़क किनारे पानी भरी खाई में झाड़ियों के बीच मिला। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने मौके पर जाकर जांच की। फाॅरेंसिक के साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से देवहा गांव निवासी राजकिशोर करीब 20 साल पहले बच्चों की पढ़ाई के लिए बिल्हौर कस्बे के वैष्णवनगर में आकर रहने लगे थे। यहां उन्होंने खुद का मकान बनवाया था। छोटी बाजार में वह सड़क पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। पत्नी मधु ने बताया कि पति सुबह करीब आठ बजे अपने पैतृक गांव देवहा साइकिल से अनंता बिक्री करने के लिए निकले थे। वैष्णवनगर से देवहा गांव की दूरी लगभग छह किमी है।

">http://



करीब चार से पांच मिनट तक तड़पता रहा

बीच में खुर्दखोजन गांव पड़ता है। तीनों बेटियां नैनसी (22), शुभी (19) और अंशी (10) स्कूल गईं थीं। करीब 8:40 बजे हत्या की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर सड़क किनारे साइकिल पड़ी थी। उनका थैला और गमछा भी पास ही पड़ा था। देवहा गांव निवासी प्रत्यक्षदर्शी सोनू ने बताया कि वह स्टेशन जा रहा था रास्ते में देखा कि सिर कटा धड़ करीब चार से पांच मिनट तक तड़पता रहा और फिर शांत हो गया।

Kanpur Cosmetic Shopkeeper Murder - फोटो : amar ujala
खाई में झाड़ियों के बीच सिर मिला
बाद में पता चला कि वह राजकिशोर था। परिजन ने हत्या की बात कही है, हालांकि रंजिश से इनकार किया है। मौके पर पहुंचे डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी का कहना है कि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। ग्रामीणों ने करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना दी थी। दो घंटे बाद पानी भरी खाई में झाड़ियों के बीच सिर मिला है। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 800 मीटर पहले और 900 मीटर बाद पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे।

हत्या या हादसे का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही चलेगा
उसमें राजकिशोर 8:12 बजे चौखंडी गांव के सामने पंप से गुजरते दिखाई दिए, जबकि घटना 8:20 बजे के करीब की वारदात बताई जा रही है। उनके पीछे कुछ बाइक सवार फिर साइकिल सवार छात्र निकलते दिखे हैं। परिजन किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। फिर भी पुलिस हत्या और हादसे सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या या हादसे का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही चलेगा।

Kanpur Cosmetic Shopkeeper Murder - फोटो : amar ujala
घटनास्थल पर पहिए के घिसने के मिले निशान
एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि घटनास्थल के पास पहिए के घिसने के निशान भी मिले हैं। किसी भारी वाहन के ब्रेक लगाए की आशंका है। घटना से कुछ देर पहले उसी रास्ते से रोटावेटर निकला है। पुलिस आसपास के रोटावेटर मालिकों से भी पूछताछ कर रही है।

वारदात एक नजर में
  • सुबह 8:20 बजे: खुर्द खोजनपुर के पास राजकिशोर का शव देखा गया।
  • सुबह 8:30 बजे: मकनपुर चौकी पुलिस को जानकारी मिली।
  • सुबह 9:00 बजे: मकनपुर चौकी प्रभारी विशाल शर्मा पहुंचे।
  • सुबह 9:25 बजे: बिल्हौर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
  • करीब 11 बजे: धड़ से 15 फीट दूर पानी भरी खाई में सिर मिला।
  • सुबह 10:49 बजे: डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी ने निरीक्षण किया।
  • सुबह 11:06 बजे: फाॅरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

Kanpur Cosmetic Shopkeeper Murder - फोटो : amar ujala
शरीर पर नहीं मिली चोट, पीछे से किया गया वार
मकनपुर रोड पर खुर्दखोजनपुर गांव के सामने मंगलवार सुबह काॅस्मेटिक दुकानदार राजकिशोर उर्फ राजू पटवा की हत्या के बाद फाॅरेंसिक टीम को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उसकी साइकिल सुरक्षित मिली और शर्ट का काॅलर छोड़ दिया जाए, तो कपड़े भी पूरी तरह सुरक्षित मिले। वार पीछे से करने की आशंका है। राजू के हाथ-पैर और सिर व चेहरे पर भी कोई गंभीर चोट के निशान नहीं दिखाई दिए हैं।

किसी भी दुश्मनी से इनकार कर रहे हैं परिजन
जांच अधिकारियों की मानें, तो हत्या के लिए हत्यारे आते तो राजकिशोर और हमलावरों में हाथापाई जरूर होती। इस पर शरीर पर चोट के निशान व मौके पर साक्ष्य मिलते। पुलिस की कई टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं। हत्या नृशंस है, लेकिन परिजन किसी भी दुश्मनी से इनकार कर रहे हैं। फाॅरेंसिक टीम को राजू का सिर कटा शव छाती के बल पड़ा मिलने से आशंका है कि उसकी गर्दन पर पीछे से कोई तेज वार हुआ है।

Kanpur Cosmetic Shopkeeper Murder - फोटो : amar ujala
सड़क किनारे देखा तड़पता हुआ शव
इससे वह मौके पर गिर गया और सिर दूर जा गिरा। देवहा गांव के लोगों ने बताया कि मकनपुर रोड से रोजाना गांव के सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन होता है। गांव के कई छात्र सुबह बिल्हौर में ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। तभी सड़क किनारे राजू का तड़पता हुआ शव देख उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार, मौके पर ही दूसरी साइड एक बड़ा गड्ढा है। पूरी घटना 8:20 बजे की है। घटनास्थल पर एक ओर ईशन नदी और दूसरी ओर खेत हैं।

मीडिया एकाउंट के बारे में भी जानकारी जुटा रही टीम
राजू की बड़ी बेटी शुभी ने बताया कि पापा बहुत सीधे थे। उनका कभी कोई विवाद नहीं हुआ। उनकी हत्या हुई है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश में एक टीम मृतक के परिवार से जुड़े सदस्यों के मीडिया एकाउंट के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। राजकिशोर अपने पिता की छोड़ी शृंगार की दुकान संभाल रहे थे। आसपास के दुकानदारों के मुताबिक वह करीब 20 साल से छोटी बाजार में दुकान लगा रहे थे।

Kanpur Cosmetic Shopkeeper Murder - फोटो : amar ujala
दुकान से चलता था परिवार का खर्च
परिवार का खर्च दुकान की आमदनी से ही चलता था। उनकी बड़ी बेटियों नैंसी और शुभी के रिश्ते की बातचीत चल रही थी। ग्रामीण राधेश्याम के मुताबिक, राजकिशोर शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए गांव छोड़ दिया था। इसके बाद कभी-कभार ही गांव आते थे। उनके पास खेती की जमीन नहीं थी। करीब पांच साल पहले उनकी मां को सरकारी आवास के लिए धनराशि मिली थी, जिससे गांव में मकान बनवाया गया था। बाद में परिवार बिल्हौर में ही रहने लगा।
विज्ञापन

20 साल से बिल्हौर में रह रहा परिवार
वैष्णवनगर मोहल्ले के बुजुर्ग लाल अग्निहोत्री, संजय शर्मा आदि ने बताया कि राजू पटवा बीते 20 साल से पत्नी और तीन बेटियों के साथ रह रहे थे। उनसे कभी भी विवाद या झगड़ा की सूचना नहीं मिली। मां रजनी अनंता और अन्य साैंदर्य का सामान बनाती थी जिसे राजू गांव-गांव साइकिल से फेरी लगाकर बिक्री करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें