कानपुर में कोरोना की रोकथाम के लिए एक जुलाई से वैक्सीनेशन के महाअभियान की शुरुआत की जानी थी, लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से लक्ष्य 80 फीसदी तक घटा दिया गया है। 50 हजार के सापेक्ष बुधवार रात तक महज 8400 लोगों को टीका लगवाने की व्यवस्था की जा सकी।
विज्ञापन
अब इस महाअभियान में रूटीन के दिनों से भी कम लोगों को वैक्सीन लग पाएगी। स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की किल्लत है। बावजूद इसके सभी दस ब्लॉकों में गुरुवार से वैक्सीनेशन अभियान शुरू कराने की घोषणा कर दी गई। बुधवार को निगरानी समितियों ने गांवों में डुगडुगी पिटवाकर, घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
वैक्सीन की कमी की वजह से शहरी वैक्सीनेशन सेंटरों पर हंगामे की स्थिति रही फिर भी सभी 10 ब्लॉकों में एक साथ अभियान शुरू किया गया। ये लोगों की परेशानी का सबब बन सकता है। सीएमओ डॉ नेपाल सिंह ने बताया कि लखनऊ और आगरा से कोरोना वैक्सीन के 8400 डोज मिले हैं।
विज्ञापन
इनमें 7400 कोविशील्ड और 1000 कोवाक्सीन शामिल हैं। कोवाक्सीन सिर्फ सेकेंड डोज वालों को ही लगाई जाएगी। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि जिस हिसाब से वैक्सीन आएंगी, उसी हिसाब से ब्लॉकों में अभियान शुरू किया जाना है।
सीएमओ का दावा और हकीकत
27 जून को सीएमओ डॉ नेपाल सिंह ने वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत शहरी और ग्रामीण इलाकों में 625 सेंटर बनाने का दावा किया था। कहा था कि रोजाना 50 हजार लोगों को टीका लगेगा। सभी सेंटर एक माह तक संचालित होंगे, ताकि लोगों को भीड़ न लगानी पड़े। हकीकत ये है कि जिले में महज 63 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से 33 सेंटर शहरी क्षेत्रों में और 30 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दो-दो गांवों में भी वैक्सीनेशन के लिए सेंटर बनाए गए हैं।
यहां लगेगी 45 और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को कोविशिल्ड की पहली, दूसरी डोज
कल्याणपुर, सरसौल, बिधनू, बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर, ककवन, घाटमपुर, पतारा, भीतरगांव, बैरी कल्याणपुर, गुजैनी, जागेश्वर, ग्रीन पार्क, गांधीग्राम, किदवई नगर, सरस्वती विद्या मंदिर दामोदर नगर, केपीएम, उर्सला, अनवरगंज, नवाबगंज, हुमायूंबाग, रामबाग, कैंट।
इन गांवों में लगेगी सभी को कोविशिल्ड
प्राथमिक विद्यालय सोना, प्राथमिक विद्यालय पंचमपुरवा, प्राइमरी विद्यालय महाराजपुर, प्राइमरी विद्यालय अमोली, प्राइमरी विद्यालय रमईपुर, प्राइमरी विद्यालय जहानपुर, प्रसादनिवादा, अर्जुनपुर, घिमऊ, गडरियनपुरवा, प्राइमरी विद्यालय देदूपुर, पंचायत घर ककवन, प्राइमरी विद्यालय देवपालपुर, प्राइमरी विद्यालय कोठीपुरवा, गुचचूपुर, फरीदपुर, लीला का पुरवा, बियन का पुरवा।