फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने बदला कारोबार: शादी-समारोह बंद... होटल-रिसॉर्ट बन गए आइसोलेशन वार्ड, कारोबारियों को तगड़ा झटका

Sun, 25 Apr 2021 01:27 PM IST
शिखा पांडेय अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कार्यक्रम निरस्त होने से कारोबारियों को तगड़ा झटका, नुकसान की भरपाई के लिए निकाला नया तरीका
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की वजह से पिछले साल की तरह इस बार भी होटल और रिसॉर्ट कारोबारियों को तगड़ा झटका लगा है। शादी-समारोह के लिए हुईं बुकिंग निरस्त होने लगी हैं। ऐसे में कारोबारियों ने अपने काम का रूप बदला है। होटल-रिसॉर्ट को आइसोलेशन वार्ड और क्वॉरंटीन सेंटर बनाकर नुकसान की भरपाई करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


फजलगंज, माल रोड, केशवपुरम और रनियां में इस तरह की सुविधा शुरू हो गई है। कानपुर में छोटे-बड़े 300 से अधिक होटल और रिसॉर्ट हैं। इस बार सहालग तेज है, अच्छी बुकिंग भी आई थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते कई बुकिंग निरस्त हो गई हैं, तो कई ने सीमित संख्या में ही अतिथियों को बुलाकर जैसे तैसे कार्यक्रम कराने का फैसला लिया है।

कारोबारियों के मुताबिक नुकसान से उबरने के लिए कारोबार में बदलाव किया गया है। दरअसल, बेड के अभाव और संक्रमण से बचाव के लिए बहुत से लोग होम आइसोलेट होना पसंद करते हैं। जिन लोगों के घरों मेें ऐसी सुविधाएं नहीं हैं, उनके लिए होटल वाले कमरे मुहैया करा रहे हैं। यहां क्वॉरंटीन सेंटर भी खोले जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार से 2500 रुपये प्रतिदिन का खर्चा
कारोबारियों ने बताया कि कमरे के लिए दो हजार से ढाई हजार रुपये प्रतिदिन का शुल्क है। इसमें सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना शामिल है। इसके अलावा आयुर्वेदिक काढ़ा आदि दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

माल रोड स्थित होटल के एक भाग में 30 कमरों की सुविधा के साथ नई शुरुआत की गई है। कोविड-19 के मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसमें बिना किसी के संपर्क में आए ग्राहकों को खाना, दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। - गगन सेठी, एमडी, गगन ईको होटल्स 

फजलगंज, केशवपुरम और रनियां स्थित रिसॉर्ट में होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू की गई है। सभी जगहों पर नियमित सैनिटाइजेशन कराया जाता है। कमरा लेने वालों को बेहतर खाना, मनोरंजन की भी सुविधा उपलब्ध है। - चरनजीत सिंह, एमडी, दि प्रेसीडेंट होटल

कोरोना से होटल, गेस्टहाउस कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर के कारोबारी इससे उबरने के लिए नए स्टार्टअप कर रहे हैं। इससे कारोबार को कुछ उबरने में सहायता मिल सकेगी। - सुखबीर सिंह मलिक, अध्यक्ष, कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

शहर के कुछ होटलों ने होम आइसोलेशन, क्वॉरंटीन रूम की सुविधा शुरू कर दी है। इससे संक्रमित परिवार के सदस्य खुद को और अपने परिजनों को सुरक्षित रख सकेंगे। कई कमरे बुक हो चुके हैं।- राजकुमार भगतानी, महामंत्री, कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें