फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Active Case In Kanpur: 997 नए संक्रमित मिले, 1877 ने जीती कोरोना से जंग, एक्टिव केस 12 हजार के पार

Thu, 06 May 2021 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बुधवार को 7426 कोरोना संदिग्ध की सैंपलिंग हुई है। इनमें 1102 सैंपल विशेष सर्विलांस और 6324 रुटीन में लिए गए। कोरोना से नगर में अब तक कुल 76 हजार 454 लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। बुधवार को 997 लोग कोरोना की चपेट में आए और 1877 कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। इनमें 62 अस्पतालों में ठीक हुए हैं और 1877 रोगियों ने होम आइसोलेशन में कोरोना से जंग जीत ली। इसे लॉकडाउन का भी असर माना जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि सैंपलिंग का औसत पुराना ही है। बुधवार को 7426 कोरोना संदिग्ध की सैंपलिंग हुई है। इनमें 1102 सैंपल विशेष सर्विलांस और 6324 रुटीन में लिए गए। कोरोना से नगर में अब तक कुल 76 हजार 454 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 62 हजार 178 इलाज से ठीक हो गए। एक्टिव केस 12 हजार 913 हैं।

महामारी के समय तीन दिन से शहर बिना सीएमओ के
कोरोना महामारी के समय कानपुर तीन दिन से बिना सीएमओ के है। महामारी से जिस विभाग को लड़ना है, उसी के पास मुखिया नहीं है। ऐसी स्थिति में अगर कोई बड़ा संकट आ जाए तो फैसला कौन करेगा? सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा रिलीव होकर सोमवार को देवीपाटन गोंडा चले गए और नए सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने अभी ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन


डॉ. मिश्रा ने चार्ज एसीएमओ डॉ. एके सिंह को दिया था। डॉ. सिंह अपने एसीएमओ के दायित्वों के साथ सीएमओ की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस संबंध में नए सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को कोरोना हो गया है, इससे ज्वाइन करने में देरी हो रही है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि नए सीएमओ जल्दी ही ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें