इस पर डीएम की बैठक में यह मसला उठाया गया और मेडिकल कालेज प्रबंधन से सारा ब्योरा तैयार करने के लिए कहा गया। अब इन संक्रमितों की रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट की जा रही है, जबकि कोरोना की दूसरी लहर अपने न्यूनतम बिंदु पर जा रही है।
शासन ने संक्रमितों की लिस्ट तलब की
शासन ने जीएसवीएम मेडिकल कालेज से कुल संक्रमितों की लिस्ट तलब कर ली है। बताया जा रहा है कि दो सौ संक्रमित हैं जिनकी रिपोर्ट अपडेट नहीं है। पहली खेप में 95 की लिस्ट पोर्टल पर अपडेट कर दी गई है। इसके बाद दूसरे संक्रमितों की लिस्ट अपडेट की जाएगी।
एंटीजन में आरटीपीसीआर दिखा दिया
एंटीजन पॉजीटिव को आरटीपीसीआर की सूची में डाल दिया गया। इससे रिपोर्ट का स्टेटस पोर्टल पर प्रतीक्षारत दिखता रहा। शिकायत पर जांच की गई कि रिपोर्ट इतने दिनों से प्रतीक्षारत क्यों है। इस पर दलील दी जा रही है कि डाटा फीडर क्लर्क के कोरोना संक्रमित होने से व्यवस्था बिगड़ गई।
भूल से यह सूची को पहले अपडेट नहीं कराया जा सका था। पता चलते ही अब अपडेट कराया जा रहा है। - डॉ. नेपाल सिंह, सीएमओ