कानपुर में शारदा नगर स्थित फार्च्यून अस्पताल में ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के तीन और मरीज भर्ती हुए हैं। इस अस्पताल में ब्लैक फंगस के 8 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत चिंताजनक है। यहां 4 दिन पहले ब्लैक फंगस के 5 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन
इसके बाद औरैया से एक मरीज आया। शनिवार को अयोध्या निवासी 57 वर्षीय पुरुष को भर्ती किया गया। रविवार को ग्वालियर निवासी 68 वर्षीय पुरुष को भर्ती कराया गया। यह मरीज इससे पहले एक अन्य निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था।
फार्च्यून हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. मनीष वर्मा ने बताया कि आठ मरीजों में से बिरहाना रोड निवासी मरीज की हालत चिंताजनक है। उनकी आंख बचाने की कोशिश की जा रही है। सभी मरीजों को नियमित रूप से एंटी फंगल इंजेक्शन सहित अन्य दवाएं दी जा रही हैं।
शुरुआती लक्षण - माथे में दर्द, नाक बार-बार बंद होना, सिर में भारीपन।
संक्रमण बढ़ने पर - आंखों में लाली, सूजन, आंखों का मूवमेंट बंद होना।
संक्रमण बहुत बढ़ने पर - दिमाग में संक्रमण होने से हालत ज्यादा खराब।