कानपुर के कोविड अस्पतालों में 24 घंटे के अंदर 22 और रोगियों की मौत हो गई है। ये रोगी शहर के विभिन्न 11 कोविड अस्पतालों में मरे हैं। यह आंकड़ा कोविड अस्पतालों का है। रोगियों की मौतों की संख्या और अधिक हो सकती है। इसमें होम आइसोलेशन और छोटे नर्सिंगहोमों में मरने वाले रोगियों की गिनती शामिल नहीं है।
रविवार को कोरोना के 407 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या घटी है लेकिन अस्पताल आने वाले रोगी अब भी गंभीर हालत में आ रहे हैं। इनका आक्सीजन लेवल नीचे रहता है। चार रोगियों की मौत हैलट मेें हुई। चार मौतें रामा मेडिकल कालेज, एक मौत कांशीराम अस्पताल, एक नारायणा मेडिकल कॉलेज, दो मौत केएमसी, दो मौत कृष्णा मल्टी स्पेशिएलटी, एक मौत फॉर्च्यून, एक द्विवेदी अस्पताल, एक मौत मेडिहेल्प, एक मौत न्यू लीलामणी अस्पताल और एक मौत प्रिया अस्पताल में हुई है।