फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना ने छीन लीं 14 की सांसें, 354 नए मरीज मिले, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला

Fri, 14 May 2021 10:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौतों का आंकड़ा तो कम हुआ है लेकिन जान जाने का सिलसिला अभी जारी है।
विज्ञापन
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना से शुक्रवार को 14 और मरीजों की मौत हो गई। यह आंकड़ा सरकारी और निजी अस्पतालों में हुई मौत का है। इसके अलावा घरों में भी कई की जान गई है। पर, यह ब्यौरा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 1567 हो गई है। 24 घंटे में 354 नए मरीज पता चले, जबकि 968 मरीजों ने कोरोना की जंग जीती।
विज्ञापन


एक्टिव केस 5427 हैं। हैलट में कोरोना संक्रमित छह मरीजों की मौत हुई। चांदनी हास्पिटल में दो, रामा मेडिकल कॉलेज, द्विवेदी हॉस्पिटल, जीटीबी चिकित्सालय, फार्च्यून, फैमिली, मेडिहेल्प चिकित्सालय में एक-एक मरीज की जान गई। कोरोना का इलाज करने वाले लेवल थ्री के अस्पताल (हैलट के न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल) के आईसीयू में शाम को कई बेड खाली दिखे।

इस अस्पताल के इंचार्ज जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि निजी कोविड अस्पतालों से जो मरीज हैलट में रेफर किए जा रहे हैं, वे गंभीर हालत में आते हैं। यदि वे जल्दी लाए जाएं तो उनके स्वस्थ होने की संभावना ज्यादा रहेगी। वहीं, शुक्रवार को 354 नए संक्रमित मिले तो 968 रोगी संक्रमण मुक्त हो गए।
विज्ञापन


नगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80858 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 8169 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 3014 की एंटीजन किट से जांच में 13 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 5077 की आरटीपीसीआर और 78 की ट्रूनॉट, सीवी नॉट जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें