फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच के लिए झांसी की लैब का सहारा, कानपुर में सैंपल ज्यादा होने के चलते लिया गया फैसला

Tue, 21 Apr 2020 10:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोविड-19 लैब में सैंपल की संख्या बढ़ने के कारण जांचें बाधित हो रही हैं। इस कारण रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी की लैब का सहारा लिया जाएगा। झांसी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब को शासन ने कोरोना की जांच के लिए अधिकृत कर दिया है।
विज्ञापन


पेंडेंसी के कारण अभी तक सीएचसी सरसौल के मेडिकल स्टाफ और यहां भर्ती कोरोना संक्रमित लोगों की जांच नहीं हो पाई है। संक्रमित लोगों के दवा खाते 14 दिन से अधिक का वक्त बीत चुका है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 200 से अधिक सैंपल जांच के लिए पड़े हुए हैं। रोज 70 से 80 रिपोर्ट जारी की जा रही हैं।

यहां एक दिन में अधिकतम 100  सैंपलों की ही जांच हो सकती है। विभाग को अभी तीसरी नई मशीन नहीं मिल सकी है। पुरानी दो मशीनों से ही काम चल रहा है। सीएचसी सरसौल में 21 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। इनमें औरैया के छह लोगों के दवा खाते 18 दिन हो रहे हैं। इनमें कोरोना का कोई लक्षण भी नहीं है।
विज्ञापन


अगर समय से रिपोर्ट आ जाती तो इन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाता। इससे दूसरे संक्रमित व्यक्ति भी भर्ती हो सकते थे। सीएचसी प्रभारी डॉ सीएल वर्मा का कहना है कि संक्रमित व्यक्तियों और मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट नहीं आ पाई है। पेंडेंसी अधिक होने के कारण झांसी सैंपल भेजकर जांच कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें