फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर : डिप्टी सीएम के कार्यक्रम पर भी कोरोना की मार, कनिका की पार्टी में थे शामिल

Fri, 20 Mar 2020 10:57 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

  • इस आयोजन में कनिका कपूर से मिलने वाले कई लोग थे मौजूद
  • मर्चेंट चैंबर के अध्यक्ष मुकुल टंडन की भांजी हैं कनिका कपूर
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना पाजिटिव पाई गई गायिका कनिका कपूर ने 19 मार्च को मर्चेंट चैंबर में हुए प्रदेश सरकार के वर्ष तीन-काम बेहतरीन कार्यक्रम में शामिल डिप्टी सीएम, सांसद, विधायकों, डीएम, एसएसपी, मेयर, पत्रकारों, सहित करीब पांच सौ लोगों को शक के दायरे में ला दिया है।
विज्ञापन


दरअसल कनिका कपूर कानपुर में अपने मामा विपुल टंडन के घर पर रुकी थीं, वहां विपुल के भाई मुकुल टंडन भी मौजूद थे जो वर्तमान में मर्चेंट चैंबर के अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष के नाते वह इस कार्यक्रम के होस्ट थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान टंडन सभी प्रमुख लोगों के साथ रहे। जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि कनिका कपूर जिन लोगों से सीधे मिलीं, उनकी जांच प्राथमिकता के आधार पर कराई जा रही है। यदि उसमें से कोई पाजिटिव आता है तो उनसे जुड़े लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ बाकी प्रमुख लोगों का स्वागत करने से लेकर उन्हें कार्यक्रम से विदा करने तक मुकुल टंडन साथ-साथ रहे। वह सभी वीआईपी और चैंबर में आने वाले लोगों के बीच करीब दो घंटे तक बने रहे। कहा जा रहा है कि मुकुल टंडन के अलावा ऐसे और कई लोग जो कनिका की पार्टी में शामिल थे, वे भी मर्चेंट चैंबर में आमंत्रित थे। कहा जा रहा है कि कनिका कपूर से मिलने के बाद मुकुल टंडन लगातार मर्चेंट चैंबर आते रहे, अपने स्टाफ से मिलते रहे। यही स्टाफ डिप्टी सीएम के आगमन पर सभी लोगों के आवभगत में भी लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें