फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Conversion: धर्म छिपा युवती से बढ़ाई नजदीकियां...धमकाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता बोली- शादी का बनाया दबाव

Fri, 26 Jan 2024 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि गैर समुदाय की पहली पत्नी से अपना धर्म छिपाकर शादी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा क्षेत्र निवासी नर्सिंग छात्रा से धर्म छिपाकर गैर समुदाय के युवक ने नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मोबाइल चेक किया, तो उसके पास से दो आधार कार्ड की फोटो मिली।

विज्ञापन

उससे उसकी असली पहचान हुई। आरोप है कि धर्मांतरण व शादी का दबाव बनाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बर्रा-सात निवासी छात्रा ने बताया कि वर्ष 2018 में जीएनएम का कोर्स करने के बाद ट्रेनिंग के लिए मेहरबान सिंह पुरवा से ऑटो में बैठकर हैलट जाना पड़ता था।

तभी उसकी दोस्ती एक ऑटो चालक से हो गई। शातिर ने आधार कार्ड दिखाते हुए अपना नाम कुणाल उर्फ पिंकू वर्मा बताया। कुछ दिन बाद अपना बर्थडे बताकर एक कमरे में ले गया, जहां नशीला पदार्थ मिली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना लिया।

दूरी बनाई, तो पिता को अश्लील वीडियो भेज दिया
वीडियो दिखाकर शारीरिक शोषण करने लगा। शादी का झांसा दिया। छात्रा के अनुसार आरोपी का मोबाइल चेक करने के दौरान मिली आईडी से उसके असली नाम मो. नाबिर निवासी रावतपुर का पता चला। असलियत पता चलने पर उससे दूरी बनाई, तो पिता को अश्लील वीडियो भेज दिया और रुपये की मांग की।
विज्ञापन

पहली पत्नी से अपना धर्म छिपाकर शादी की थी
पिता ने कुछ रुपये दिए। आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसकी एक बेटी भी है। बर्रा इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जालसाजी, धर्मांतरण का दबाव बनाने, मारपीट, अश्लील वीडियो, कूटरचित दस्तावेज तैयार करना आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि गैर समुदाय की पहली पत्नी से अपना धर्म छिपाकर शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें