लालू पाल, संदीप शुक्ला और अंकित कनौजिया
- फोटो : amar ujala
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। मामला तब बढ़ा जब पूर्व पार्षद प्रत्याशी लालू पाल ने चकेरी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के भाई शिशु शुक्ला और उनके साथी अंकित कन्नौजिया ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक तरफ जहां एफआईआर दर्ज होने से खलबली मची है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंकित कन्नौजिया ने पलटवार किया है। अंकित का आरोप है कि शुक्रवार शाम से ही उन्हें अज्ञात नंबरों से फोन कर भाजपा से जुड़े लोग जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।