फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कॉन्ट्रक्टर को धमकाया, कहा- कमिश्नर गए, चाचा जेल से आ रहे बाहर, तुम्हें कौन बचाएगा

Sun, 31 Aug 2025 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोतवाली में अधिवक्ता अखिलेश दुबे के चार साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
अधिवक्ता अखिलेश दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र में पांच दिन पहले कचहरी गए कॉन्ट्रक्टर ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे के चार साथियों पर गालीगलौज कर धमकाने का आरोप लगाकर शनिवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों ने धमकाया कि कमिश्नर का ट्रांसफर हो गया है। चाचा जल्द ही जमानत पर जेल से बाहर आ रहे हैं। अब तुम्हें कौन बचाएगा। पीड़ित इससे पहले ग्वालटोली थाने में आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करा चुका है।

विज्ञापन


रेलबाजार के सुजातगंज निवासी मो. सैफ ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मकान व क्लब का कॉन्ट्रक्टर है। बताया कि 26 अगस्त को वह काम से कचहरी गए थे। आरोप है कि अधिवक्ता अखिलेश दुबे के साथी लकी मिश्रा उर्फ आशीष, सौरभ द्विवेदी, मयंक गुप्ता, प्रशांत ने उन्हें घेर लिया और गिरहबान पकड़कर गालीगलौज करते हुए धमकाया। कहा कि अब तो पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर हो गया है। अब तुम्हें कौन बचाएगा। तुमको झूठे पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में फंसा देंगे। मेरे पास बहुत शूटर हैं तुम्हें जान से मरवा देंगे।

मो. सैफ के अनुसार जब से अखिलेश के साथियों के खिलाफ ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है तब से हर दिन धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने घटना की तहरीर ग्वालटोली थाने में दी जहां से कोतवाली भेज दिया गया। घटना के बाद से वह और उनका परिवार दहशत में है। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश नारायण पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें