रावतपुर से काकादेव मेट्रो स्टेशन तक बनी डाउन लाइन सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
यूपीएमआरसी ने बुधवार को रावतपुर से काकादेव तक डाउन-लाइन मेट्रो सुरंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया। टीबीएम मशीन पार्वती ने इन स्टेशनों तक 780 मीटर लंबी सुरंग बनाई और अब निर्माणाधीन स्टेशन पार करने के बाद डबल पुलिया तक सुरंग बनाएगी। 8.60 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर-2 में लगभग 4.10 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है। इसके अंतर्गत रावतपुर से कंपनी बाग चौराहा की दिशा में कॉरिडोर-2 डिपो रैंप तक 620 मीटर लंबी अपलाइन और डाउनलाइन सुरंग जून में बन गई थी।
रावतपुर से काकादेव मेट्रो स्टेशन तक बनी डाउन लाइन सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने निदेशक (वर्क्स एंड इंफ्रास्टक्चर) सीपी सिंह, निदेशक (रोलिंग स्टॉक) नवीन कुमार, निदेशक (ऑपरेशन) प्रशांत मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेट्रो के निर्माणाधीन स्टेशनों का निरीक्षण किया। एमडी के अनुसार कॉरिडोर-1 के बचे हिस्से और कॉरिडोर-2 दोनों में कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। जल्द ही पूरे शहर में मेट्रो से निर्बाध यात्रा का सपना साकार होगा।