फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: विजय नगर मेट्रो स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की छत का निर्माण शुरू,बिना किसी पिलर के बड़े क्षेत्र को करेगी कवर

Thu, 12 Nov 2026 08:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म की छत का निर्माण शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएसए से बर्रा-8 के बीच बन रहे मेट्रो कॉरिडोर-2 में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एलिवेटेड सेक्शन के विजय नगर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की छत का निर्माण शुरू हो गया है। इसकी खासियत है कि बिना किसी पिलर के यह बड़े क्षेत्र को कवर करेगी। छत में पारदर्शी शीट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे प्लेटफॉर्म पर दिनभर सूर्य की प्राकृतिक रोशनी उपलब्ध रहेगी। इससे कृत्रिम रोशनी पर निर्भरता घटेगी और बिजली की बचत होगी। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि यह संरचना मजबूती, पर्यावरण अनुकूलता और लागत प्रभावशीलता के लिहाज से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें