Kanpur News: साढ़ थाना का भवन पिछले पांच वर्षों में आधा भी नहीं बन सका है। इसके बाद निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आवास निगम के सहायक अभियंता को जमकर फटकार लगाई है और जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
कानपुर के साढ़ थाना को 7.35 करोड़ रुपये की लागत से अपना नया भवन मिलना था, जिसका निर्माण एक जनवरी 2020 को शुरू होकर 2021 तक पूरा हो जाना था। हालांकि, पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी यह भवन आधा भी नहीं बन सका है।
विज्ञापन
इस देरी से नाराज होकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने आवास निगम के सहायक अभियंता को जमकर फटकार लगाई और जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।