फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कांस्टेबल ने धमकाया, कहा-मामला खत्म कर लो, नहीं तो भुगतोगे

Wed, 10 Sep 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी केशव के साथी कांस्टेबल और एक अन्य ने पीड़ित परिवार को धमकाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरियों से दुष्कर्म कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी केशव उत्तम का साथी कांस्टेबल पीड़ित परिवार को मामला खत्म के लिए धमका रहा है। उसने परिवार के करीबी युवक पर भी मदद न करने के लिए दबाव डाला है। वहीं आरोपी का एक साथी फोन कर पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने के लिए धमका रहा है। बात न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही है। दहशतजदा परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


किशोरी ने बुधवार को कोर्ट में अपने बयान भी दर्ज करा दिए। पुलिस आरोपी के चार करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किशोरी के पिता ने बताया कि जिस दिन से रिपोर्ट दर्ज कराई है उनके पास धमकियों वाले फोन आने शुरू हो गए हैं। फतेहपुर के अमौली इलाके का एक कांस्टेबल खुद को केशव का करीबी बताते हुए मामला खत्म करने को लेकर धमका रहा है। वह कहता है कि तुम मेरी पहुंच का अंदाज नहीं लगा सकते। फोन रिकार्ड भी कर लोगे तब भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। तुमको और परिवार को सुरक्षित रहना है तो मामला खत्म कर लो। वहीं एक अन्य युवक दो लाख रुपये लेकर समझौता करने के लिए फोन कर रहा है।

आरोपी की बहन समेत चार हिरासत में
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो कुछ करीबियों के नंबर हाथ लगे हैं। इनमें एक आरोपी की बर्रा निवासी बहन का है। बहन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी मोबाइल गिरने बाद कुछ दिन बहन के यहां रहा। उसने बहन को अपना मोबाइल गिर जाने की कहानी सुनाई थी। बहन के फोन से तीन दोस्तों को कॉल भी की। इन सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें बनाई गई हैं। टीमों ने हमीरपुर, फतेहपुर, लखनऊ, कन्नौज और बर्रा में दबिश दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा दिए हैं। उसके आधार पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें