फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस लाइन में सिपाही ने छात्रा से किया यौन शोषण, शादी और नौकरी का झांसा देकर बनाया शिकार, जांच शुरू

Tue, 14 Apr 2026 09:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में एक सिपाही ने छात्रा को नौकरी और शादी का झांसा देकर पुलिस लाइन में उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने सिपाही पर पुलिस लाइन में यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी सिपाही को सोमवार की शाम को बुलाया गया था। शारदानगर के छात्रावास में रहने वाली छात्रा की ओर से तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

इसके मुताबिक गणित से एमएमसी करने के बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। 19 जनवरी 2026 को सेंट्रल स्टेशन से आगरा परीक्षा देने जा रही थी। ट्रेन में उसकी मुलाकात अलीगढ़ के सिपाही से हुई। उसने कहा कि वह कानपुर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहा है। वह उसकी नौकरी लगवा देगा।

शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला
इसके बाद मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा। शादी का प्रस्ताव देकर नजदीकियां बढ़ाईं। छात्रा की मां से भी बातचीत की। उन्हें विश्वास दिलाया कि वह शादी करेगा और नौकरी लगवा देगा। छात्रा का आरोप है कि सिपाही ने उसे 22 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन में शहीद स्मारक के पीछे बुलाया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।
विज्ञापन

कई बार यौन उत्पीड़न किया
उसने मना किया कि शादी से पहले संबंध नहीं बनाएगी। सिपाही ने जबरन उसका यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान मोबाइल से वीडियो और फोटो भी ले लिए। पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार यौन उत्पीड़न किया। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि छात्रा की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें