बैठक में बोलते महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता
- फोटो : amar ujala
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने तिलक हाल में संगठनात्मक बैठक की। शहर के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की। इन्हें बूथ स्तर तक संगठन सक्रिय करने, मतदाता सूची की निगरानी और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, संविधान रक्षा मार्च और बूथ मजबूती की रणनीति बनी।
जिलाध्यक्ष ने प्रभारियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। मतदाता सूची में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। प्रभारियों को आवंटित वार्डों के अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर प्रतिदिन प्रत्येक बूथ की निगरानी करने को कहा गया।