फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हैलट में एआई तकनीक से हुई काइफोस्कॉलियोसिस की जटिल सर्जरी, मुख्यमंत्री राहत कोष से निशुल्क इलाज

Thu, 26 Nov 2026 02:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार एआई तकनीक से कूबड़ हटाने की सफल सर्जरी कर 16 वर्षीय किशोर की पैदाइशी तिरछी रीढ़ को सीधा किया गया है। न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह के अनुसार यह रीढ़ से जुड़ी सबसे जटिल सर्जरी है, जिसे मुख्यमंत्री राहत कोष की सहायता से पूरी तरह निशुल्क किया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम के साथ मरीज गोविंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हैलट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार आधुनिक तकनीक और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से कूबड़ हटाने की सफल सर्जरी की गई है। सरसौल के शीतलपुर निवासी गोविंद (16) के पैदाइशी कूबड़ और तिरछी रीढ़ को इस जटिल ऑपरेशन के जरिए ठीक किया गया है। खास बात यह रही कि किशोर का यह महंगा इलाज मुख्यमंत्री राहत कोष की सहायता से पूरी तरह निशुल्क किया गया।

विज्ञापन

न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह  के अनुसार, अस्पताल में काइफ़ोस्कॉलियोसिस की सर्जरी की शुरुआत एक बड़ी उपलब्धि है। यह रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सबसे जटिल सर्जरी में से एक मानी जाती है। इस स्थिति में रीढ़ आगे या कूबड़ की तरह असामान्य रूप से झुक जाती है, जिससे ऊपरी पीठ गोल या झुकी हुई दिखाई देती है। गोविंद के मामले में भी उसकी रीढ़ तिरछी थी और कूबड़ पैदाइशी था।

Trending Videos





एआई तकनीक से बनावट और झुकाव का सटीक आकलन किया

इससे उसे शारीरिक और मानसिक रूप से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सर्जरी के दौरान एआई तकनीक के उपयोग से रीढ़ की बनावट और झुकाव का सटीक आकलन किया गया, जिससे ऑपरेशन के दौरान जोखिम को कम करने और सटीकता बढ़ाने में मदद मिली। अस्पताल के लिए यह अपनी तरह की पहली सफल सर्जरी है, जिसने जटिल स्पाइन विकारों से जूझ रहे मरीजों के लिए नई उम्मीद जगाई है।

विज्ञापन

लगातार नजर बनाए हुए है चिकित्सकों की टीम
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले गोविंद के पिता अरुण कुमार लिए इस जटिल सर्जरी का खर्च उठाना आसान नहीं था। मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक मदद के चलते उसे बिना किसी शुल्क के यह उन्नत उपचार मिल सका। सर्जरी के बाद किशोर की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है और चिकित्सकों की टीम उसकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें