सरसौल चिकित्साधीक्षक डॉ. अजीत कुमार सिंह
- फोटो : amar ujala
कानपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरसौल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले समस्त गांवो में एक जुलाई से 31 अगस्त तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। वहीं, इस अभियान के तहत पंचायती राज विभाग स्वच्छता अभियान चलाएगा।
इसमें गांवों में चोक पड़ी नालियां, गली, मोहल्ले आदि की साफ सफाई होगी। इसके नोडल अधिकारी ग्राम प्रधान होंगे। चिकित्साधीक्षक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण के दौरान ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं द्वारा 11 जुलाई से 31 अगस्त तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।