फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: देर रात बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, एक युवक की मौत और दो गंभीर घायल, अस्पताल में उपचार जारी

Sun, 22 Nov 2026 09:07 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किदवई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जूही डिपो के पास देर रात बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से हैलट अस्पताल ले जाए जाने पर इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जूही डिपो के पास रविवार देर रात बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से हैलट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान स्कूटी सवार वसीम कुरैशी (25) की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार गोलू की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

किदवई नगर पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब ढाई बजे लाल कॉलोनी चौकी क्षेत्र में जूही डिपो के पास बाइक (यूपी 78 जेएच 6660) और स्कूटी (यूपी 78 जेसी 4926) की भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार गोलू पुत्र बिजली सिंह और दीपक पुत्र मुन्नीलाल निवासी पॉपुलर धर्मकांटा और स्कूटी सवार वसीम कुरैशी निवासी बाबरपुर, अजीतमल (औरैया) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन





तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई

तीनों को तत्काल हैलट अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान वसीम ने दम तोड़ दिया। गोलू की हालत स्थिर बताई गई है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे करा दिया। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें