फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों ओर मची चीख-पुकार, 9 घंटे बाद भी हालात सामान्य नहीं

Thu, 16 Mar 2017 12:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज मलबे में दबे मजदूरों को इस तरह निकाला गया बाहर
विज्ञापन
कानपुर के शिवराजपुर में कटियार कोल्ड स्टोरेज की छह मंजिला इमारत बुधवार दोपहर को तेज धमाके के साथ ढह गई थी। 60 से ज्यादा मजदूर और पल्लेदार मलबे में दब गए, घटना को बीते छह 9 से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


चारों ओर चीख पुकार मची हुई है। घायलों को एक-एक करके बाहर निकाला जा रहा है। अमोनिया गैस रिसाव की वजह से बिल्डिंग के मलबे में दबे मजदूरों की हालत गंभीर होती जा रही है। एनडीआरएफ की टीमें ऑक्सीजन गैस, मास्क और सिलेन्डर लेकर पहुंच चुकी हैं।

बिहार निवासी सुनील साहनी ने बताया कि हम 45 लोग यहां काम कर रहे थे। कोल्ड स्टोरेज में आलू क्षमता से बाहर हो चुका था जबरदस्ती और बोरे लाद दिए गए। वहीं रंजीत दुबे ने बताया कि लेबरों ने मना किया था इसके बावजूद आलू भरा जा रहा था। छह मंजिला इमारत गिरने का धमाका इतना तेज था कि पास के रेलवे स्टेशन तक शोर पहुंचा। कुछ लोग रेल हादसा समझकर ट्रेन से उतरकर भागने लगे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कल्याणपुर के आवास विकास निवासी विश्वनाथ कटियार का ये कोल्ड स्टोरेज है। इन दिनों कोल्ड स्टोरेज की इमारत के छठवीं मंजिल पर आलू रखा जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब 11: 45 बजे कोल्ड स्टोरेज की इमारत भरभरा कर ढह गई।  

मलबे से घायल अवस्था में बाहर निकाले गए मजदूर
घायल: गोरे लाल साहनी (45) निवासी समस्तीपुर टोनी थाना सदामपुर जिला बेगूसराय, बिहार। उनका बेटा रंजीत साहनी (25), भाई मनीष साहनी (38), जितेंद्र राम (30) पुत्र जोगेश्वर निवासी मौजे महादेवन दरभंगा, पवन कुमार (30) पुत्र प्रवेशराम निवासी ग्राम भवड़ी सहरसा, रामनंद (28) पुत्र बल्देव, महादेव मठ दरभंगा, धनंजय राम पुत्र रामोराम निवासी अलहानी सहरसा बिहार।
विज्ञापन


इन मजदूरों की हो गई मौत
मृतक: संजय जादव (28) पुत्र केशव जादव निवासी ऐना गांव सहरसा बिहार। 
स्वदेश कटियार (28) पुत्र श्रीकांत, धन्नी निवादा, शिवराजपुर 
राम बली, भुवनेश्वर कुमार, संजय सदा, जीतू कटियार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें