फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बड़ी कर्बला में उठे 18 बनी हाशिम के ताबूत, नजफी बोले- जो कर्बला को न समझ सका वो सच्चा मुसलमान नहीं

Sun, 20 Jul 2025 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बड़ी कर्बला में उठे ताबूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट के बैनर तले रविवार को बड़ी कर्बला नवाबगंज में 18 बनी हाशिम के ताबूत उठाए गए। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना दिलशाद अब्बास नजफी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में जो मुसलमान दहशतगर्दी के लिए बदनाम हैं, इसकी सबसे बड़ी वजह कर्बला के पैगाम को न समझना है।

विज्ञापन


मौलाना नजफी ने कहा कि अगर लोग इमाम हुसैन और उनकी कुर्बानी के मकसद को समझ लेते तो रुसवा ना होते। उन्होंने कहा की जो भी कर्बला को नहीं समझा वो सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता।

ताबूत के दर्शन के लिए उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मौलाना काजी असकरी ने बताया कि हाशिम रसूले अकरम के दादा का नाम था। कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन के घराने के 18 लोगों की शहादत हुई। इसी की याद में 18 बनी हाशिम का ताबूत उठाया जाता है।

ताबूत के दर्शन के लिए उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मौलाना शारिब अब्बास, नायाब आलम, मो.रज़ा, जमील हुसैन, सआदत रिज़वी, मो. जकी, दानिश रिजवी, शारिब अब्बास, वहदत काजमी, अबुजर काजमी, नजर अब्बास, तहसीन हैदर, आमिर अब्बास, शाहिद अली, आफताब हुसैन, जफर अब्बास, नाजिश रिजवी आदि रहे।

 
विज्ञापन

बड़ी कर्बला में लगा स्वास्थ्य शिविर - फोटो : अमर उजाला
बीपी, शुगर और जोड़ों में दर्द के रोगी मिले
ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट की ओर से हाजी मुंसिफ अली रिजवी की याद में बड़ी कर्बला नवाबगंज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां बीपी, शुगर और सांस संबंधी बीमारी की जांचें की गईं। अधिकतर रोगी बीपी, शुगर, जोड़ों में दर्द, पेट संबंधी समस्याओं के मिले। डॉ. जुल्फिकार अली रिजवी, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. एजाज महबूब, डॉ. अयाज हैदर रिजवी, डॉ. सानिया रिजवी, डॉ. मो. अहमद और डॉ. आफताब सिद्दीकी ने रोगियों को परामर्श देने के साथ ही निशुल्क दवाइयां भी दीं। यहां पर साबिर कलीम, हाजी कबीर जैदी, आरिफ अब्बास रिजवी, एहसान हुसैन, खुर्शीद, मो. कामरान, अल्तमश, सैय्यद फुरकान, हैदर रजा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें