फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खेतों में कोबरा और अजगर की भिड़ंत, चरवाहों ने भागकर बचाई जान, विशेषज्ञ बोले- बारिश में सतर्क रहें

Sun, 05 Jul 2026 02:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में मानसून की दस्तक के साथ कोबरा और अजगर की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। जहरीले सांपों की बढ़ती सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है, जबकि विशेषज्ञों ने बारिश के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बारिश के साथ बढ़ी उमस के बीच जहरीले कीड़े-मकोड़े और सांप अब घरों और खेतों के आसपास निकलने लगे हैं। इस बीच महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव के खेतों में कोबरा और अजगर की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ चरवाहे खेतों में थे, तभी उन्होंने काले नाग और अजगर को आपस में भिड़ते देखा। लड़ाई के दौरान दोनों सांप अचानक आक्रामक हो गए और चरवाहों की तरफ डसने के लिए दौड़े।चरवाहे किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। 

विज्ञापन

http://



घर और आसपास साफ-सफाई रखना जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और उमस के मौसम में सांप, बिच्छू जैसे जीव बिलों से निकलकर खुले में आ जाते हैं। ऐसे में घर और आसपास साफ-सफाई रखना जरूरी है। कहा कि यदि कोई व्यक्ति सांप या अन्य जहरीले जीव के काटने का शिकार हो जाए, तो झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़े। तुरंत जिला अस्पताल जाकर उपचार कराए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें