फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की कोचिंग मंडी हो रही कैशलेस

Sun, 04 Dec 2016 10:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

- ढाबा, चाय की दुकान, स्टेशनरी, जूस, कपड़े की दुकान में पीटीएम से पेमेंट
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोट बंदी के बाद परेशानी और हायतौबा के बीच शहरी स्मार्ट भी होने लगे हैं। कोचिंग मंडी नाम से मशहूर काकादेव धीरे-धीरे कैशलेस हो रहा है। ढाबा, चाय की दुकान से लेकर पान, जूस, जनरल स्टोर और स्टेशनरी की दुकान वाले भी पेटीएम से पेमेंट ले रहे हैं। इससे यहां रहने वाले छात्रों को खासी राहत है। 
विज्ञापन


इलाहाबाद के आकाश गुप्ता काकादेव में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। नोट बंदी के बाद उनके पिता कृष्ण कुमार गुप्ता आकाश के पेटीएम ई-वॉलेट पर पैसा ट्रांसफर कर रहे हैं। आकाश भी सुबह की चाय से लेकर, रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों का भुगतान पेटीएम से करता है। आकाश के मुताबिक रोज-रोज एटीएम या बैंक की लाइन में तो लगा नहीं जा सकता। ऐसे में यह विकल्प अच्छा है। छात्र आयुष त्रिपाठी भी अपनी रोजमर्रा की खरीदारी पेटीएम से करते हैं। आयुष के मुताबिक एटीएम या बैंक में लाइन में लगने से पढ़ाई प्रभावित होती।

इस इलाके के ज्यादातर दुकानदारों ने मोबाइल पर ई-वॉलेट पेटीएम को डाउनलोड कर रखा है। कोचिंग मंडी में शिवा दीक्षित की अमन टी स्टाल नाम से दुकान है। शिवा के मुताबिक कोचिंग मंडी के ज्यादातर बच्चे अब पेटीएम से ही भुगतान कर रहे हैं। जनरल स्टोर चलाने वाले आशीष गुप्ता के मुताबिक छात्रों के दबाव के चलते उन्हें पीटीएम से जुड़ना पड़ा। अन्यथा उनके ग्राहक टूट जाते। वहीं स्टेशनरी शॉप चलाने वाले शिवम पाठक के मुताबिक पेटीएम से जुड़ने के बाद नोट बंदी का हवाला देकर उधार लेने वालों से भी पीछा छूटा है।
विज्ञापन


ऐसे जुड़ें पेटीएम से
इसके लिए एंड्रायड फोन होना जरूरी है। प्ले स्टोर में जाकर पेटीएम मोबाइल एप डाउनलोड करें। इसके बाद अपनी डिटेल देकर यूजर नेम (मोबाइल नंबर) और पासवर्ड भी बना सकते हैं। इसके बाद इस ई-वॉलेट से अपने बैंक खाते को जोड़ना होगा। नोट बंदी के बाद 20 हजार तक का लेनदेन करने पर दुकानदार को कोई चार्ज नहीं देना पड़ता। इससे ऊपर के लेनदेन के लिए दुकानदार को केवाई (नो योर कस्टमर) का फार्म भरना पड़ता है।

यह फार्म पेटीएम के प्रतिनिधि ही भरवाते हैं। इसके लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड की जरूरत होती है। ई-वॉलेट में ली गई रकम को बैंक खाते में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। ई-वॉलेट से बैंक खाते मेें रकम ट्रांसफर करने पर एक प्रतिशत ट्रांजेक्शन चार्ज देना पड़ता है। दुकानदार हेल्पलाइन नंबर 7289072890 पर भी फोन कर सकता है। कोई भी आम व्यक्ति भी इस एप को डाउनलोड कर तमाम रोजमर्रा की चीजों के भुगतान के साथ ही लेनदेन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें